शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के करबला में आज सुबहएक युवक की लाश होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी हैं जिससे प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश को वहां फेंक दिया था। दिनभर पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। लाश की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रात्रि में ही उसकी मौत हुई है।




