ग्वालियर। मेरे भाई की मौत हो चुकी है और अब मेरी
हत्या के इरादे से लोग घूम रहे हैं। मेरी जान को खतरा है पर लगता है पुलिस
मेरी हत्या के बाद ही सुनवाई करेगी। 50 बीघा जमीन के लालच में जमीन के दलाल
मेरी हत्या कराना चाहते हैं। यह फरियाद किसान बलवीर सिंह ने एसपी ग्वालियर
डॉ. आशीष से की है। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।
आवेदन में
बलवीर सिंह निवासी कृष्णा नगर ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने उराहना
गांव शनिचरा मंदिर रोड मुरैना अपने परिवार की 50 बीघा जमीन बिल्डर आदित्य
भदौरिया, आदित्य राजावत को 7 करोड़ रुपए में बेचने के लिए सौदा किया था। इस
सौदे में करतार गुर्जर, हाकिम सिंह, मुकेश गुर्जर निवासी महाराजपुरा बीच
में थे। इस सौदे के चलते साल 2015 में बलवीर के बड़े भाई धुआंराम गुर्जर पर
गंभीर हमला हुआ।
घायल भाई ने 25 मार्च 2015 को दम तोड़ दिया। साथ ही
भानजे मनोज पर भी हमला कर गोली मारी गई। अब यह तीनों करतार, मुकेश व हाकिम
मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 18 अगस्त की रात यह तीनों मेरे घर
पर आए और गालीगलौज की। जब मैंने खिड़की से छुपकर देखा तो यह तीनों बंदूक
लेकर खड़े हुए थे। इन्होंने गोला का मंदिर कृष्णा नगर में मेरी जमीन पर
कब्जा करने का भी प्रयास किया है। एसपी ने आवेदन का जांच के लिए संबंधित
थाने भेजा है।
कॉलोनी के बनाने के नाम पर करोडों रुपए की हेराफेरी का आरोप
खुरैरी,
बड़ागांव, धनैली गांव में डियर हिल सिटी नाम से कॉलोनी काटने के नाम पर
करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप जितेन्द्र कुमार अग्रवाल ने लगाया
है। जितेन्द्र, स्वपन कुमार माजी, निरपत सिंह सहित अन्य लोग एसपी ग्वालियर
डॉ. आशीष से मिले और शिकायत की है कि मैसर्स डियर हिल सिटी नाम से संस्था
बनाकर मालिक द्वारा गांव खुरैरी, बड़ागांव व धनैली में कॉलोनी काटने के नाम
पर बुकिंग शुरू की। एग्रीमेंट कर करोड़ों रुपया लोगों से उठाया। इसके बाद
साझेदारों का आपस का विवाद बताकर कॉलोनी का काम बीच में ही रोक दिया। आवेदन
को जांच में लिया गया है।
वो पुलिस से चीख-चीख कर कह रही है, अब मेरी बारी है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News
- शिवपुरी कृषि उपज मंडी में 40 किलो में 2 किलो तक कटौती, निजी गोदामों में तुलाई से बढ़ी धांधली / Shivpuri News





Be First to Comment