*फोरलाइन पर बने डिबाईडर के बीच से अचानक आया जानबर, एक कि मौत, एक घायल*

शिवपुरी।झांसी-कोटा फोरलेन पर बने डिवाइडर एक युवक की मौत का कारण बन गया। यहां डिवाइडर पर लगे पौधे की छंटाई न होना और अचानक डिवाइडर के बीच से जानवर के आ जाने के कारण बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसौद की है। जहां 8-9 दिसंबर की मध्यरात्रि को यह घटना घटित हुई।

जानकारी के अनुसार घोसीपुरा करैरा निवासी रामस्वरूप पुत्र स्व.देवीलाल यादव अपने साथी राजू पुत्र बल्ला यादव निवासी घोसीपुरा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे, जब यह लौटकर अपने घर करैरा जा रहे थे कि तभी फोरलेन पर अमोला थाने के समीप सिरसौद तिराहे से पूर्व एनएचएआई की खामी फोरलेन पर बने डिवाइडर जहां बीच में लगे पेड़-पौधों की छंटाई न होने के कारण 8-9 दिसंबर की मध्य रात्रि को यह बाइक सवार अचानक बीच डिवाइडर से जानवर आ जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठे और डिवाइडर में सिर लगने से रामस्वरूप यादव की दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रात्रि में ही परिजनों द्वारा नजदीकि झांसी मेडिकल कॉलेज स्थित इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया, जहां रामस्वरूप ने उपचार के दौरान तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल राजू घायल अवस्था में झांसी में उपचार के लिए भर्ती है। वहीं मृतक रामस्वरूप का पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम में परिजनों ने फोरलेन पर बने डिवाइडर को इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार माना है, जहां डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधे की छंटनी न होने के कारण यह हादसा हुआ और इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जिम्मेदारा ठहराया।


संबंधित खबरें