अनुविभाग स्तर पर हुए दल गठित

शिवपुरी-बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों के अनुष्ठानों को रोकने या उनका निवारण करने के प्रयोजन से अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में दलों का गठन किया जाता है। बाल विवाहों के अनुष्ठान के प्रतिषेध और उससे संबंधित आनुशांगिक विषयों का उपबंध करने के लिए अधिनियम की धारा 13(4)(5) प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए गठित दलों में विकासखण्ड शिवपुरी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी एल.के.पाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) शिवपुरी जी.डी.शर्मा, तहसीलदार शिवपुरी गजेन्द्र लोधी, प्रभारी परियोजना अधिकारी शिवपुरी कु.पूजा स्वर्णकार, बीएमओ शिवपुरी सुनील जैन, पर्यवेक्षक शिवपुरी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, कांलेव कॉर्डीनेटर चाइल्ड लाइन नवी अहमद खान, नोडल कॉर्डीनेटर चाइल्ड लाइन कु.शालिनी दिवाकर को नियुक्त किया गया है।
विकासखण्ड कोलारस में गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस श्री आर.बी.प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोलारस सुजीत सिंह भदौरिया, परियोजना अधिकारी कोलारस श्रीमती नीलम पटेरिया, बीएमओ कोलारस डॉ.हरीश आर्य, पर्यवेक्षक कोलारस श्रीमती अनीता राजपूत शामिल है। विकासखण्ड पोहरी में गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी मुकेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)पोहरी अशोक घनघोरिया, परियोजना अधिकारी पोहरी अमित यादव, बीएमओ पोहरी डॉ.सुनील गुप्ता, पर्यवेक्षक पोहरी श्रीमती रेणुका पंवार शामिल है। विकासखण्ड करैरा में गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा अंकित अष्ठाना, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)करैरा बी.पी.तिवारी, परियोजना अधिकारी करैरा कु.प्रियंका वुनकर, खण्ड महिला सश.अधि.करैरा श्रीमती मंजूलता दुबे, बीएमओ करैरा डॉ.प्रदीप शर्मा, पर्यवेक्षक करैरा श्रीमती ममता सिंह शामिल है। विकासखण्ड पिछोर में गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)पिछोर सी.बी.प्रसाद, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) पिछोर सुजीत भदौरिया, परियोजना अधिकारी पिछोर श्री अरविंद तिवारी, बीएमओ पिछोर डॉ.संजीव सांडिल, पर्यवेक्षक पिछोर श्रीमती प्रिमलेश शर्मा शामिल है। विकासखण्ड बदरवास में गठित दल में तहसीलदार बदरवास श्रीमती अनीता पाल, नगर निरीक्षक बदरवास सुनील शर्मा, खण्ड महिला सश.अधि.बदरवास कु.अंशू तिवारी, बीएमओ बदरवास डॉ.आर.आर.माथुर, पर्यवेक्षक बदरवास श्रीमती रजनी तोमर, इसीसीइ कॉर्डीनेटर उदय सिंह धाकड़ शामिल है। विकासखण्ड नरवर में गठित दल में तहसीलदार नरवर नवीन भारद्वाज, नगर निरीक्षक नरवर सुरेश नागर, परियोजना अधिकारी नरवर महावीर खटीक, बीएमओ नरवर डॉ.एल.डी.शर्मा, पर्यवेक्षक नरवर श्रीमती अर्चना महाजन शामिल है। विकासखण्ड खनियांधाना में गठित दल में प्रभारी तहसीलदार खनियांधाना शिवशंकर सिंह गुर्जर, नगर निरीक्षक खनियांधाना श्री विजय पाल सिंह जाट, प्रभारी परियोजना अधिकारी खनियांधाना रवि रमन पाराशर, बीएमओ खनियांधाना डॉ.अमित पाण्डेय, पर्यवेक्षक खनियांधाना श्रीमती पारूल जैन शामिल है।






Be First to Comment