(बड़ी खबर) शराब कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट

Image result for लूटशिवपुरी।
जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव के पास बीती रात्रि तीन
बाईक सबार बदमाश कट्टे की नौंक पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
इस बात की शिकायत कर्मचारी ने थाना सुभाषपुरा में की। जहां पुलिस मामले की
जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार शराब कंपनी का कर्मचारी राकेश पुत्र परमेश्वर दास शिवहरे
उम्र 38 साल क्षेत्र में दुकानों पर से विजिट कर लौट रहा था। तभी रात्रि
में लगभग 12 वजे नयागांव के पास हाईवे पर तीन बदमाशों ने राकेश को रोक
लिया। 
राकेश को रोकने के बाद आरोपीयों ने राकेश पर कट्टा अडाकर राकेश के पास से
पर्स, नगदी 2800 रू कागजात, एक अंगूठी सहित मोबाईल लेकर फरार हो गए। इस
घटना की सूचना फरियादी राकेश ने सुभाषपुरा थाने में दी। जहां पुलिस ने
राकेश की रिपोर्ट पर अज्ञात बाईक सबार तीन बदमाशों पर धारा 384 ताहि के तहत
मामला दर्ज कर लिया है।


संबंधित खबरें