
झाबुआ/युवा छा़त्र नेता एवं भारतीय पत्रकार संघ के मध्य प्रदेश आय.टी.सेल अध्यक्ष,पिस आफ इंडिया म.प्र.के युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाशदीप सिंह राठौर को पिस आफ इंडिया की राष्ट्यि कौर कमेटी में आय.टी.सेल का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
आकाशदीप की यह नियुक्ति पिस आफ इंडिया के राष्ट्यि अध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने की है।
आकाशदीप सिंह राठौर आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के रहने वाले है और उन्होने इंदौर से इंन्टरनेट एक्सपर्ट की पढाई की और साथ ही आप वेब डिजाईनर भी बने । पिस आफ इंडिया ने उन्हे मध्य प्रदेश ईकाई का युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया । जिसे आकाश ने बखूबी निभाते हुए प्रदेश में पिस आफ इंडिया के बैनर तले उसका विस्तार किया और अपनी नियुक्ति के साथ ही पांच सौ सदस्य पिस आफ इंडिया के बनाकर आपने प्रदेश के कई जिलो में पिस आफ इंडिया के बैनर तले कार्य किये है। जिसे देखते हुए पिस आफ इंडिया के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री विशाल भारद्वाज ने आकाशदीप को प्रमोट करते हुए उन्हे आय.टी.सेल का प्रमुख नियुक्त करते हुए राष्टिय कोर कमेटी में स्थान दिया है।
आकाश दीप की इस उपलब्धी पर पिस आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह वर्मा,पिस आफ इंडिया के झाबुआ जिला अध्यक्ष राजेशचौहान,धार जिला अध्यक्ष मोहित सिंह चौहान,प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रभानुसिंह सोलंकी,प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमति आरती भानपुरिया,प्रदेश संरक्षक मनोज मेहता,प्रदेश पदाधिकारी हर्ष मेहता,जयेन्द्र बैरागी,पिस आफ इंडिया के राष्टिय प्रवक्ता सतीश शर्मा,राष्टिय मंत्री जयदीप पंवार,अनुराग शर्मा,जयंत बैरागी,मनीष कुमट,झकनावदा (प्रदेश मीडिया प्रभारी),निरज जैन,रूचिन रूनवाल, आदि ने बधाईयां प्रेषित की है।
आदिवासी झाबुआ जिले से किसी सामाजिक संस्था में राष्टिय स्तर पर आकाश दीप सिंह ने पहूंचकर झाबुआ जिले का नाम प्रदेश व देश में गौरवान्वीत किया है।
पिस आफ इंडिया राष्टिय स्तर की एक सामाजिक संस्था होकर इसमें देश के कई जाने मानी फिल्मी हस्तीयां,सांसद,मंत्री,विधायक एवं समाजसेवी लोग जुडे हुए है।






Be First to Comment