नरवर| नरवर थाना पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को
गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया है
कि मुखबिर से सूचना मिली कि न्यायालय करैरा के स्थायी वारंटी इंदर पुत्र
भगवानलाल जाटव 51 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर
लिया है।