
शिवपुरी। भाजपा प्रत्याशी के रूप में 2013 में पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़े भाजपा नेता प्रीतम लोधी 28 मार्च को पिछोर आएंगे और वह जनसमस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। उक्त जानकारी इस संवाददाता को स्वयं प्रीतम लोधी ने देते हुए बताया कि वह पिछोर और खनियाधाना क्षेत्र का दौरा करेंगे और इसके बाद किसान यात्रा को इलाके में सफल बनाने के लिए जुटेंगे।




