Press "Enter" to skip to content

अब तीन साल से छात्रावास-स्कूलों में डटे अधीक्षक हटेंगे

शिवपुरी। राज्य शिक्षा केंद्र ने बालिका छात्रावास एवं कस्तूरबा विद्यालयों में तीन साल या उससे अधिक समय से जमे, सभी अधीक्षकों को हटाने का निर्णय लिया है। यह भी तय किया गया है कि प्रभारी अधीक्षक भी नहीं रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर जिम्मेदारों ने आदेश का पालन नहीं कराया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 15 मई तक यह कार्रवाई करके राज्य शिक्षा केंद्र को सूचना देनी है।
जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास 14 हैं, इनमें शिवपुरी, पोहरी, सुभाषपुरा, कोलारस, सहित शहर में छात्रावास संचालित हैं। केंद्र ने यह भी तय किया है, कि जिले में जितने भी कस्तूरबा विद्यालय होंगे वहां भी अगर किसी व्यक्ति को प्रभार सौंपा गया है, तो आगामी तीन साल तक किसी भी विद्यालय या छात्रावास का प्रभारी नहीं बनाया जाएगा। अगर किसी वार्डन के कार्यकाल का तीन साल 1 अप्रैल को पूरा हुआ है तो उसे हटाने की कार्रवाई अगले शैक्षणिक सत्र में की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!