Press "Enter" to skip to content

केबिनेट मंत्री सिंधिया ने पेड़ के नीचे बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज ग्राम सुजवाया में शीसम के पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों की समस्याए सुनी और ग्रामीणों के साथ चाय की चुसकी भी ली। इस दौरान पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे। 

उन्होंने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, बिजली जैसी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि आज उनके द्वारा 2 करोड़ 80 लाख 94 हजार रूपए की लागत से बनने वाली ग्राम बढ़गांव से सुजवाया सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया गया है। इस मार्ग के पूर्ण होने से ग्रामीणों को अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जो सड़क का निर्माण किया जाएगा। उसकी गुणवत्ता पर पूरी तरह निगरानी रखें। इसी प्रकार विद्युतीकरण कार्य के तहत गांव में दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए है। जिससे विद्युत की समस्या दूर होगी। गांव में एक नवीन हेण्डपंप भी स्थापित किया जा रहा है। जिससे पानी की भी समस्या दूर होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!