ब्रेकिंग : गुना चौराहा स्थित तम्मना होटल को किया साफ, अतिक्रमण मुक्त गुना चौराहा

शिवपुरी। खबर जिले के गुना चौराहे से हैं। जहाँ अभी अभी कलेक्टर एवं एसपी। के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव एवं एसडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर, सीएमओ पटेरिया ने गुना बायपास पहुचकर तमन्ना होटल का सफाया किया एवं पास में ही रोड के किनारे रखे टायरों को हटवाया आपको यहां हम बता दें कि गुना बायपास स्थित तमन्ना होटल को तीसरी बार हटाया गया हैं। देखना अब यह हैं कि अब प्रशासन को मुँह दिखाकर तम्मना होटल वापस अपनी जगह बना पाता हैं क्या ,क्योंकि प्रशासन ने तीसरी बार तमन्ना होटल पर कार्यवाही की हैं। यातायात प्रभारी ने तमन्ना होटल को शख्त रवैया दिखाते हुए कहा हैं की आज के बाद ठेले यहाँ दिखने नही चाहिए अगर पाएं गए तो फिर से कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें