पटेल नगर पार्क मेें महिलाओं ने किया महा दीप यज्ञ का आयोजन


शिवपुरी। पटेल पार्क में नवरात्रि के अवसर पर भव्य महादीप यज्ञ का आयोजन महिलाओं द्वारा जिला गायत्री परिवार शिवपुरी के सहयोग से किया गया। इस दीप यज्ञ में जहां कालोनी की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं जिला गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ के आयोजन के महत्व तथा गायत्री मंत्र, उपासना पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिला गायत्री परिवार शिवपुरी की विजय लक्ष्मी शर्मा, राजकुमारी वर्मा, सुशीला भटनागर, नीरज राणावत, गौरी शंकर निगोती, लक्ष्मी तोमर सहित पटेल नगर एवं अंचल की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
पटेल पार्क में दीप यज्ञ के आयोजन पर विजय लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि नारी जागरण हेतु ऐसे आयोजन समय समय पर होना चाहिये। दीप यज्ञ जहां व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण, परिवार निर्माण का कार्य करता है तो वहीं नारी शक्तियों को जागृत करने का भी कार्य करता है। परिवार के राष्ट्र के उत्थान में यह बहुत सहायक होता है। इस मौके पर उनके द्वारा गुरूदेव के सूत्र बताए गए तथा गायत्री उपासना, भगवान सूर्य को अर्क देने के संबंध में तर्कों को बताया गया। महिलाओं को बच्चों के अंदर देवीय गुण जगाने तथा बच्चों के कल्याण के लिए किए जाने कार्यों को विस्तार से समझाया। ्रइससे पूर्व पटेल नगर की महिलाओं के द्वारा दीप यज्ञ के शुभारंभ पर पहले पवित्रीकरण, प्राणायाम, चंदन धारण, संकल्प सूत्र धारण, साधना, उपासना, आराधना, समयदान, अंशदान, देव पूजन, कलश पूजन, देव शक्तियों की आराधना, गायत्री महामंत्र का उच्चारण आदि का क्रमानुसार किया गया। तदोपरान्त महिलाओं द्वारा दीपक पूजन कर उन्हें प्रज्जवलित किया गया।
पटेल नगर की महिलाओं में दिखी समन्वय की मिशाल
दीप यज्ञ के आयोजन उपरान्त जिला गायत्री परिवार की विजय लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि हम गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ के लिए अनेक स्थानों पर गए किन्तु जो समन्वय एवं अनुशासन पूर्ण कार्य करना हमें पटेल नगर की महिलाओं में दिखा वो पहले कहीं नहीं दिखा। पटेल नगर की महिलाएं न केवल बुद्धिजीवी हैं बल्कि उनमें आपसी सामंजस्य स्पष्ट झलकता है। पटेल पार्क में इस दीप यज्ञ के सफल आयोजन पर उन्होंने सभी रहवासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।






Be First to Comment