Press "Enter" to skip to content

मतदाता का नाम काटते समय बीएलओ को लेना होगा परिवार एवं पड़ोसी का लिखित कथन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के कार्य हेतु डोर टू डोर सर्वे का कार्य जारी है, इस कार्य को पूरी गंभीरता से लें।
श्रीमती शिल्पा गुप्ता आज कोलारस में नवम्बर एवं दिसम्बर 2018 में विधानसभा निर्वाचन और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए मतदाता सूचियों का अद्यतीकरण कार्य के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन, एसडीएम प्रदीप तोमर, तहसीलदार एम.एस.कथूरिया सहित बीएलओ उपस्थित थे। 
इस दौरान मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम सूची से हटाने हेतु मतदाता के परिवार का कथन तथा पड़ौसी का कथन अवश्य लिया जाए, प्रक्रिया का पूर्ण पालन करें। बीएलओ पंजी में यदि कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का भी ध्यान रखे। मतदाता सूची को शतप्रतिशत शुद्ध बनाने का दायित्व हम सभी का है। ईमानदारी से घर-घर मतदाता सूची का शुद्धिकरण का कार्य किया जाए। उन्होंने बीएलओ से किए जा रहे कार्य की चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में 17 प्रकार की त्रुटियां हो सकती है। प्रत्येक त्रुटि को शुद्ध किया जाना है।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!