एक जेसीबी व दो डंपर को बिलरऊ रेत खदान से पकड़ा

करैरा-करैरा थाना क्षेत्र के बिलरऊ नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी व दो डंपर पुलिस ने जब्त किए हैं। कार्रवाई शुक्रवार की है। पुलिस ने रेत चोरी का केस दर्ज कर लिया है। 
करैरा थाना एएसआई कमल बंजारा ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह 10 बजे बिरलऊ नदी पर पुलिस फोर्स भेजा। यहां कई वाहन अवैध उत्खनन और रेत परिवहन में लगे हुए थे। पुलिस को देखकर अधिकतर डंपरों को माफिया लेकर भाग गए लेकिन पुलिस ने एक जेसीबी व दो डंपर मौके से पकड़ लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेत चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

संबंधित खबरें