एक लाख रुपए में बेचने की फिराक में थे आरोपी, एक गिरफ्तार, एक फरार
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक नाबालिग बालिका का अपहरण हुआ था, बालिका का अपहरण में उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक का हाथ निकला। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद यह खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी बालिका को नशीली दबा का खिलाकर बेहोश रखते थे और वह उसे एक लाख रुपए में बेचने की फिराक में थे। बालिका का मेडीकल कराया जा रहा है जिससे स्पष्ट होगा कि बालिका के साथ आरोपियों ने कैसा व्यवहार किया है।
![]() |
| file photo |
थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को बच्ची का अपहरण हुआ था। उसी दिन से गांव से युवक गंगाराम गायब था। चूंकि ये पड़ोसी था, इसलिए जल्दी शक हो गया। प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि ये किसी गुर्जर को 1 लाख रुपए में इस बच्ची को बेचने जा रहा था लेकिन गंगाराम के परिजनों पर पुलिस ने जैसे ही सख्ती दिखाई तो वे टूट गए। और परिजनो ने गंगाराम का ठिकाना बता दिया। गंगाराम परिजनों के बताए पते पर जंगल में मिला। इसके बाद जब उस पर दबाव बनाया तो उसने अपने परिजनों को संदेश दिलवाया कि पुलिस को सब पता लग गया है, ऐसे में छुल्ला को कहो कि लडक़ी को भिजवा दे। इसके बाद जंगल में ही छुल्ला लडक़ी को छोड़ कर चला गया। ये बच्ची
पुलिस पार्टी को जंगल में ही बरामद हुई है। अब पुलिस छुल्ला की तलाश में दबिश दे रही है।
नशीला पदार्थ देकर रखा गिरफ्त में
अपहृत किशोरी ने बताया कि मुझे नहीं मालूम कि ये लोग मुझे कहां ले गए थे। इन्होंने मुझे जंगल में ले जाकर एक जगह पर रखा। यहां पर एक औरत और करीब 45 से 50 साल का आदमी मेरी देखरेख करता था। ये लोग मुझे कुछ नशीला पदार्थ खिला देते थे, जिस कारण मुझे कुछ भी होश नहीं रहता था। मुझे यह भी पता नहीं लगता था कि मैं कहां हूं। मैं तो पुलिस को जंगल में मिली हूं। गंगाराम मेरे पड़ोस में रहता है इसलिए मैं उसके साथ चली गई थी। ये मुझे साथ ले जाते समय बोला था कि यहीं गांव में से आ रहे हैं, लेकिन जब थोड़ा आगे गए तो इसके साथ एक और आदमी था वो हमें साथ ले गया। फिर मुझे कुछ भी पता नहीं है।







Be First to Comment