शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद के पास एबी रोड़ पर एक वाहन की टक्कर से दूसरी बाईक पर सवार पत्नी व पुत्र घायल हो गए। बाद में टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद पति ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी सीताराम पुत्र प्रहलाद गुर्जर (46) निवासी पतारा थाना सुभाषपुरा ने बताया कि वह अपनी पत्नि कैलाशी और पुत्र जीतू को लेकर शिवपुरी बाजार करने आया हुआ था देर दोपहर को जब वह अपने घर जाने के लिए निकला तो एबी रोड़ स्थित मस्जिद के सामने उसे बाईक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार पत्नि कैलाशी व पुत्र जीतू नीचे गिर गए और हाथ-पैर और अन्य जगह चोट आई। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पहले फरियादी सीतारा ने अपने परिजनों को इलाज कराया उसके बाद वह पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे जहां आरोपी बाईक चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
वाहन की टक्कर पत्नी व पुत्र घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment