
शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी के निर्देशानुसार जिले में अल्पवर्षा के कारण पेयजल संकट की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर हैण्डपंप संधारण हेतु शिकायत दर्ज कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। उन्होनें नियंत्रण केन्द्रों पर पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि जनसामान्य से हेण्डपंप संधारण एवं पेयजल समस्या से संबंधित प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ लें और उन्हें दर्ज कर निराकरण की भी कार्यवाही कराए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.एल.बाथम ने बताया कि हैण्डपंपों संधारण के संबंध में शिकायतें दर्ज कर उनके निराकरण किए जाने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूमों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492-223269 है इस केन्द्र पर श्री विजय जैन की ड्यूटी लगाई की है। जो कार्यालयीन समय में प्राप्त होने वाली शिकायतों को दर्ज करेंगे। इस कंट्रोल रूम के प्रभारी डी.सी.गुप्ता होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर गठित कंट्रोल पर ड्यूटी लगाई है। जिसमें शिवपुरी में के.पी.मंडेलिया (8770459538), पोहरी में अनिल राठौर (7974926003), पिछोर में के.पी.गुप्ता (मो.9425721089), खनियांधाना में एच.आर.विरवैया (8602590036), कोलारस में के.के.सक्सेना (मो.7869036456), बदरवास में एम.एल.द्विवेदी (मो.9425765816), करैरा में एस.के.पंचरत्न (मो.9406585928), नरवर में आर.एन.श्रीवास्तव (मो.9893647894) को नियुक्त किया गया है।






Be First to Comment