Press "Enter" to skip to content

न्यायालय के आदेश के बाद तीन पर दुष्कर्म का केस दर्ज

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छिरारी में एक महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद दुष्कर्म पीडि़ता थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची लेकिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीडि़ता न्यायालय की शरण में गई जहां न्यायालय ने जांच के आदेश पुलिस को दिए जिस पर जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 
नरवर की रहने वाली 36 वर्षीय महिला अपनी रिश्तेदारी में ग्राम छिारी गई हुई थी जहां महिला को पप्पू बघेल निवासी नरवर, महेश बघेल निवासी  नानकपुर, भूरा बघेल निवासी बरखाड़ी उसे जबरदस्ती पकड़कर पप्पू बघेल के बहनोई के घर ले गए और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जिसके बाद महिला घर पर आई और घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। जिस पर महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को की लेकिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद पीडि़ता न्यायालय की शरण में पहुंची जहां न्यायालय ने पुलिस को जांच के आदेश दिए जिस पर जांच के बाद शुक्रवार को मामले में केस दर्ज किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!