देशगांव। इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर सरिए लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे बने मकान से टकरा गया। ट्रक की गति अधिक होने से पीछे भरे लोहे के सरिए केबिन में घुसने से तीनों लोग छलनी हो गए। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने से करीब आधे घंटे राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम रहा।बुधवार शाम सवा चार बजे के लगभग देशगांव पेट्रोल पंप के निकट ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1416 पशु चिकित्सालय की दीवार और लोहे के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक में सवार मजदूर कैलाश पिता शिवराम (31) निवासी चैनपुर (खरगोन) और विजय पिता प्रेमलाल (18) और चालक रेवाराम पिता हरीराम (35) निवासी सुर्वा (खरगोन) केबिन और सरियों के बीच दब गए।देशगांव पुलिस और ग्रामीणों द्वारा करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इन्हें निकाला जा सका। इनमें कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल विजय और चालक रेवाराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने पर कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई।ट्रक खंडवा से सरिए भरकर खरगोन की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि ट्रक के ब्रेक नहीं लगने पर चालक ने इसे पेट्रोल पंप के समक्ष लगे होर्डिंग के खंभे और मकान की दीवार से टकरा कर रोकने का प्रयास किया। ट्रक की गति तेज होने से पीछे भरे सरिए बॉडी को चीरते हुए केबिन में जा घुसे। इससे केबिन में बैठे दो हम्माल और चालक दब गए। देशगांव पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
खंडवा जिले में ट्रक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत,
देशगांव। इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर सरिए लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे बने मकान से टकरा गया। ट्रक की गति अधिक होने से पीछे भरे लोहे के सरिए केबिन में घुसने से तीनों लोग छलनी हो गए। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने से करीब आधे घंटे राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम रहा।बुधवार शाम सवा चार बजे के लगभग देशगांव पेट्रोल पंप के निकट ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1416 पशु चिकित्सालय की दीवार और लोहे के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक में सवार मजदूर कैलाश पिता शिवराम (31) निवासी चैनपुर (खरगोन) और विजय पिता प्रेमलाल (18) और चालक रेवाराम पिता हरीराम (35) निवासी सुर्वा (खरगोन) केबिन और सरियों के बीच दब गए।देशगांव पुलिस और ग्रामीणों द्वारा करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इन्हें निकाला जा सका। इनमें कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल विजय और चालक रेवाराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने पर कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई।ट्रक खंडवा से सरिए भरकर खरगोन की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि ट्रक के ब्रेक नहीं लगने पर चालक ने इसे पेट्रोल पंप के समक्ष लगे होर्डिंग के खंभे और मकान की दीवार से टकरा कर रोकने का प्रयास किया। ट्रक की गति तेज होने से पीछे भरे सरिए बॉडी को चीरते हुए केबिन में जा घुसे। इससे केबिन में बैठे दो हम्माल और चालक दब गए। देशगांव पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment