
शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने पोहरी जनपद पंचायत के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन कर ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जमीनी हकीकत जानी। इसी दौरान श्री राठी ने ग्राम परासरी में संचालित कपिलधारा कुंए के कार्यों पर श्रमिक न पाए जाने पर और कार्यों में रूचि न लेने पर मनरेगा के उपयंत्री श्रीनिवास तिवारी की सेवाए समाप्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि उनके क्षेत्र में मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के तहत रोजगारमूलक कार्य जो संचालित है, उन कार्यों पर आकर रोजगार प्राप्त करें। उन्होंने इस दौरान सहरिया जनजाति की महिलाओं से राज्य शासन द्वारा पोष्टिक आहार हेतु दिए जाने वाले एक हजार रूपए की राशि की जानकारी लेते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसी पात्र महिलाए जिन्हें राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन महिलाओं के बैंक में खाता खुलवाकर राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें।






Be First to Comment