Press "Enter" to skip to content

रंजिशन वृद्धा के मकान में आग लगाई, गृहस्थी का सामान जला

शिवपुरी। भौंती के ग्राम ऊमरीकलां में एक 55 वर्षीय वृद्धा के मकान में गांव के रहने वाले दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते आग लगा दी जिससे मकान में रखा घर गृहस्थी का सामान जल गया। घटना की शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 336 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
55 वर्षीय हरकूबाई पत्नि दयाराम लोधी निवासी ऊमरीकलां विगत रात्रि 11:30 बजे अपने घर पर सो रही थी। तभी गांव के रहने वाले दो युवक अमृत लोधी और संजीव लोधी ने पीडि़ता के मकान में स्थित एक कमरे में आग लगा दी। यह घटनाक्रम पीडि़ता ने देख लिया और दोनों आरोपियों को पहचान लिया। महिला को देखकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए और कल पीडि़ता ने उक्त मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!