स्मैक का नशा करते युवक को दबोचा, देहात पुलिस की कार्यवाही

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने बीती रात्रि मामा के मंदिर पुरानी शिवपुरी के पास स्मैक का नशा करते हुए जवाहर कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र संजय राठौर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस को एक पुडिय़ा स्मैक, माचिस, चमकीली थैली व अन्य सामान मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।