Press "Enter" to skip to content

पाल बघेल समाज ने किया पौधरोपण

पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड की भी की व्यवस्था
 
शिवपुरी । पाल
बघेल समाज शिवपुरी द्वारा आज लुधावली के पाताली हनुमान मंदिर पर हरियाली
अमावस्या के दिन पौधरोपण किया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने पैसे एकत्र
कर ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की। मंदिर परिसर में पीपल, आम, आंबला, नीम,
कदम, गुलमोहर, सागौन, शीशम के पौधे रोपे गए।
पाल
बघेल समाज शिवपुरी सदस्य एडवोकेट राम स्वरूप बघेल ने बताया कि समाज ने आज
हरियाली का संदेश देते हुए हरियाली अमावस्या पर लुधावली स्थित पाताली
हनुमान मंदिर पर पौधरोपण का निश्चय किया। समाज के सभी साथियों ने कई प्रकार
के पौधे लगाए।  पाल बघेल समाज के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ साथ एक अनूठी
पहल करते हुए पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था हेतु भी धन
एकत्रित किया और ट्री गार्ड की व्यवस्था की।
पौधरोपण
कार्यक्रम में मंदिर महंत लक्ष्मणदास जी महाराज, हरिदास जी महाराज के
अलावा एडवोकेट राम स्वरूप बघेल, जगन सिंह बघेल, राजकुमार पाल पार्षद,  होतम
बघेल, अशोक पाल, रघुवीर पाल, राकेश पाल, कैलाश पाल फौजी, अशोक पाल,
लक्ष्मण पाल, नीरज पाल, सुघर सिंह पाल, दीवान सिंह पाल, भूपेंद्र पाल अमित
पाल, भरत पाल, रामस्वरूप रावत, मनीष प्रजापति, मनोज पाल, पत्रकार नेपाल
सिंह बघेल सहित समाज बंधुओं ने शिरकत की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!