प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

कोलारस। विगत दिवस ग्राम खतौरा में सीएम शिवराज सिंह की अगुवाई करने के बाद और स्व. विधायक राम सिंह यादव को श्रद्घांजली अर्पित करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने कोलारस की ओर अपनी रवानगी डाल दी। उनकी व्यवस्था को लेकर रेस्ट हाउस में पूरा प्रशासन चाक चौवन्द था। सुबह से ही प्रभारी मंत्री के इन्तजार में तहसीलदार सहित समस्त राजस्व अमला व्यवस्थाओ में लगा हुआ था। प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह की बैठक का आयोजन कल्याण जी गार्डन में किया गया। जहां तीनो मण्डल कोलारस, बदरवास एवं रन्नौद के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बैठक के माध्यम से प्रभारी मंत्री सभी मण्डल कार्यकर्ताओ का परिचय ग्रहण कर सीधे तौर पर आगामी चुनाव को लेकर रूप रेखा तैयार की। राजनैतिक तौर पर प्रभारी मंत्री द्वारा यह पहली बैठक है जब कोलारस क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से इस तरह रूवारू हुये और इतना अधिक समय दिया। इस बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुये ३०० से अधिक पोलिंगो पर पोलिंग बूथ प्रभारी नियुक्त करना था। सभी भाजपाईयों ने गर्म जोशी से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया और आगामी उप चुनाव में एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। 


संबंधित खबरें