
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मप्र शासन भोपाल के द्वारा जारी मजनू अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, एड. एसपी कमल मौर्य द्वारा चलाए जा रहे अभियान के देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों से भूरा सिंह लोधी, अनिल नागर, रिंकू खटीक, शाहरूख खान, छोटू परिहार, महेन्द्र यादव, हरिसिंह अहिरवार, सचिन तोमर, मोनू अहिरवार को गिरफ्तार कर गुरूद्वारा से माधवचौक चौराहे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान देहात थाना सतीश चौहान के अलावा निर्भया प्रभारी कोमल परिहार, पीएसआई प्रियंका, एसआई कमल गोयल सहित देहात थाने का बल मौजूद रहा। जुलूस के माध्यम से पुलिस द्वारा यह बताने की कोशिश की गई है कि कहीं भी बदमाशों से, आपराधिक प्रवृत्ति बाले लोगों से आम नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं है और खाकी का खौफ कायम है।






Be First to Comment