Press "Enter" to skip to content

कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष ने भाजपा को बनाया विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: मुकेश चौहान

युवा मोर्चा ने उत्साह के साथ मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने उत्साह  एवं धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में वार्ड 17 के लुधावली क्षेत्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा रहे। बच्चों को जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने भाजपा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करती है। इस मौके पर समरसता का परिचय देते हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने छोटे-छोट बच्चों के साथ बैठकरअल्पाहार लिया। उन्हें बिस्किट, समोसे, जलेबी खिलाकर पानी पिलाया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराकर झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयकारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के साथ मोर्चा के जिला महामंत्री संजय कुशवाहा, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, आशीष बिंदल, महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, सोनू कुशवाह, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर, राजा यादव, मंत्री अनुज शर्मा, आशीष राठौर, आशीष सेन, भास्कर राठौर सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!