Press "Enter" to skip to content

बालिका को जबर्दस्ती बाइक पर बिठाने वाले आरोपी पर छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट दर्ज

शिवपुरी। दिनारा कस्बे में विगत शाम एक आरोपी ने 15 वर्षीय बालिका के साथ रास्ते में चलते छेड़छाड़ कर दी और उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। जिसकी शिकायत पीडि़त बालिका ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 341 और 7/8 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय बालिका बीती 3 जून की शाम 7 बजे अपने घर के बाहर टहल रही थी। उसी समय आरोपी जितेंद्र केवट निवासी दिनारा वहां आया और उसने बाइक से उतरकर बालिका का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। जिस पर बालिका ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!