शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बडोरा में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम बड़ोरा की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को उसमा पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके पड़ोस में रहने वाला उमाचरण पुत्र छोटेलाल रात को 9 बजे के करीब घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने छेड़छाड़ कर विरोध किया एवं शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। जिसके बाद महिला का पति घर पर आया और उसने अपने साथ घटित घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी एवं पति के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।
मजदूरी पर गया पति, महिला को अकेला देख घर में घुसा पड़ोसी कर दी छेड़छाड़
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News




Be First to Comment