झोंपड़ी के बाहर बैठी महिला को आरोपी ने बुरी नीयत से छेड़ा

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास में बिनेगा की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला झोंपड़ी बनाकर रहती है। बीती रात्रि जब महिला झोंपड़ी के बाहर बैठी हुई थी तभी हरिओम बाथम निवासी आईपीएस स्कूल के पास झींगुरा आया और बुरी नीयत से महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।