पत्नी के प्रेमी की प्रताडऩा से तंग आकर सतीश ने किया था अग्निस्नान, दो बार प्रेमी के साथ भागी मृतक की पत्नी

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरैह में रहने वाले एक सतीश पुत्र कंगलिया आदिवासी ने इसलिए अग्रिस्नान कर आत्महत्या कर ली थी कि उसे अपनी पत्नी के प्रेमी द्वारा लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था और उसकी पत्नी दो बार आरोपी प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। जाँच के पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम खरैह में रहने वाले सतीश पुत्र कंगलिया आदिवासी ने 26 फरवरी को सुबह के समय अपने घर में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस को मृतक के भाई ने बताया कि गांव का ही रहने वाला विनोद खटीक की वजह से उसके भाई ने आग लगाई है। पुलिस ने जब कारण पूछा तो बताया कि विनोद उसके भाई की पत्नी को अपने साथ ले गया था जैसे-तैसे वह अपनी पत्नी को वापस घर लेकर आया लेकिन थोड़े ही दिनों बाद फिर से वह उसकी पत्नी को ले गया साथ ही विनोद खटीक बार-बार उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। जिससे तंग आकर उसके भाई ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि विनोद खटीक की प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने आग लगाई थी जिस पर पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।