ग्वालियर। एक महीने बाद ट्रक चालक अपने घर पहुंचा। साथ में वह खाना भी पैक कराकर
ले गया। जब पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह पत्नी को खाना गर्म करके लाने के
लिए बोलकर बाथरूम में हाथ पैर धोने चला गया। बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां
एक युवक छुपा था। ट्रक चालक ने पकड़ने के लिए उस पर हाथ बढ़ाया तभी युवक ने
चाकू चला दिया और भाग गया। घटना कृष्णा नगर पहाड़िया पर गुरुवार रात 12 बजे
की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।
पुरानी
छावनी थानाक्षेत्र स्थित कृष्ण नगर पहाड़िया निवासी राजू पूत्र सुघर सिंह
मौर्य पेशे से ट्रक चालक है। अक्सर वह ट्रक लेकर निकलता है तो कभी 20 या एक
महीने से पहले नहीं लौटता था। घर में उसकी पत्नी अकेली ही रहती थी।
गुरुवार रात 12 बजे राजू करीब एक महीने बाद घर लौटा था। लौटते समय उसने
अपने लिए और पत्नी के लिए खाना भी पैक करा लिया था। जब वह घर पहुंचा तो
पत्नी ने दरवाजा खोला। राजू ने उसे खाने का पैकेट देकर खाना गर्म करके लाने
के लिए कहा और खुद हाथ पैर धोने बाथरूम की ओर चला गया। जैसे ही उसने
बाथरूम का दरवाजा खोला तो एक युवक वहां खड़ा था। राजू ने उसे पकड़ना चाहा तो
युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने एक दो बार हवा में चाकू लहराते एक
बार ट्रक चालक को आकर लगा। उसने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हुए पर
उससे पहले युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल को इलाज के लिए ले गई। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया है।
एक महीने बाद घर पहुंचा ट्रक चालक देखते ही मार दिया चाकू
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment