तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बिजली के खंबे में मारी टक्कर, लाइन टूटी

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड स्थित गायत्री कॉलाने के सामने विनायक ऑटो पाट्र्स के पास स्थित एक बिजली के खंबे में विगत रात्रि 10.30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6406 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में खंबा व केवल लाइन टूट गई। घटना में करीब 50 हजार रुपए का नुकसान का आंकलन किया गया। बिजली कंपनी के अजय सिंह जाटव पुत्र स्व. मुन्नालाल जाटव की रिपोर्ट पर से पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।