Press "Enter" to skip to content

बीईओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, विद्यालय से नदारद मिले शाला प्रभारी

शिवपुरी। प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप जिले की सूखा ग्रस्त तहसीलों के समस्त प्राथमिक औऱ माध्यमिक विद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध  कराने के निर्देश समूह संचालको को दिए गए हैं। जिसका निरीक्षण शुक्रवार को कोलारस विकास खण्ड के बीईओ एस के अटारिया ने क्षेत्र के विधालयो  का औचक निरीक्षण किया। 
जानकारी देते हुए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस के अटारिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय एव माध्यमिक विद्यालय सेसई सड़क पर मध्यान भोजन वितरण तो पाया गया जो मीनू अनुसार  नही था। शासकीय प्राथमिक विद्यालय धरमपुरा सुबह 10:20 बजे बन्द पाया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय 10:30  बजे  बंद पाई गई। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हीरापुर 10 :40 बजे बन्द मिली, जबकि रसोइया भगवती गुर्जर उपस्थित थी। जिसमें 2 बच्चे माध्यमिक एवं 8 बच्चे प्राथमिक विद्यालय के पाए गए। भोजन की क़्वालिटी खराब पाई गई। प्राथमिक विद्यालय बोलाज बन्द पाया गया यहाँ एक भी शिक्षक उपस्थित नही मिला। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक एवम प्राथमिक विद्यालय देहरवारा खुला पाया गया जहाँ मोहन सिंह यादव और शिवनंदन धुर्वे उपस्थित मिले और दोनों विद्यालय में 40 बच्चे मध्यान्ह भोजन करते मिले। बीईओ श्री अटारिया ने  बताया की अनुपस्थित मिले देवेंद्र जैन, रामजी लाल कदम्ब, रमेश सिंह रावत व रामस्वरूप वर्मा के खिलाफ करवाई की जाएगी ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!