अब जिला अस्पताल रोमियों के लिए कराने लगा दवाएं उपलब्ध

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अस्पताल के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते रोगियों की बजाय रोमियो को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दरअसल जिला अस्पताल शिवपुरी में मप्र सरकार का एक पोस्टर लगा है जिस पर अंकित है संपूर्ण स्वास्थ्य सबके लिए, स्वस्थ्य प्रदेश-मध्यप्रदेश और इसके नीचे अंकित है सभी वर्ग के रोमियों को उपलब्ध है नि:शुल्क दवाइयां नि:शुल्क जांच सुविधा। इस पोस्टर में रोगियों के स्थान पर रोमियों अंकित है, लेकिन सभी चिकित्सक एवं अस्पताल के जिम्मेदार प्रतिदिन यहीं से गुजरते हैं, लेकिन किसी का भी इसकी ओर ध्यान नहीं गया। रोमियो को नि:शुल्क दवाइयों के इस पोस्टर पर भी किसी का ध्यान जाता है तो वह अपनी हंसी को रोक नहीं पाता