
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घनश्याम वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी पोहरी विद्युत विभाग में लाइनमेन के पद पर कार्यरत था। बीती रात्रि वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया जब परिजन सुबह सोकर उठे तो उन्होंने घनश्याम वर्मा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment