Press "Enter" to skip to content

खनिज विभाग की कार्यवाही: अवैध रेत का परिवहन करते एक डंपर पकड़ा

शिवपुरी। पिछोर व भौंती क्षेत्र से खनिज विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार शाम 5 बजे भ्रमण के दौरान अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक डंपर को जब्त किया है। पकड़े गए डंपर को अधिकारियों ने सुरवाया थाना परिसर में रखवा दिया है। जानकारी देते हुए खनिज इंस्पेक्टर सुजान सिंह ने बताया है कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गुरुवार सुरवाया रोड पर अवैध रेत भरकर ला रहे एक डंपर को जब्त कर लिया है। साथ डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मौके पर माइनिंग ऑफिसर सोनम सिंह तोमर व खनिज इंस्पेक्टर सुजान सिंह लोधी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!