मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज
ठाकरे ने मुंबई के एलफिंस्टन लवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के विरोध में मेट्रो
सिनेमा से चर्च गेट तक आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस रैली में काफी भीड़ भी दिखाई
दी।
राज ठाकरे ने कहा कि आखिर पीएम मोदी कब तक देश की जनता को
झूठ बोलकर गुमराह करेंगे। भाजपा ने देश को गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने
राज्य सरकार को धमकी देते हुए कहा कि हमने शांतिपूर्ण तरीके से रैली की
है। लेकिन, अगर सरकार के सिस्टम में कोई बदलाव नहीं दिखा तो अगली रैली
शांतिपूर्ण नहीं होगी।
राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए
कहा कि जब तक मुंबई की लोकल ट्रेनों का ढांचा मजबूत नहीं हो जाता, तब तक
एमएनएस मुंबई में बुलेट ट्रेन के लिए एक भी ईंट नहीं रखने देगी। राज ठाकरे
ने रेलवे पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि रेलवे भगदड़ की वजह भारी बारिश
को बता रही है। मुंबई में पहली बार बारिश नहीं हो रही है। इसके पहले भी
मुंबई में भारी बारिश देखी है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।
ठाकरे ने
भाजपा सांसद किरीट सोमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार
में थी तो यह शख्स प्लेटफॉर्म्स की ऊंचाई नापता था, भगदड़ में हुए लोगों की
मौत के बाद ये शख्स कहां है?
मनसे की रैली की वजह से कानून व्यवस्था को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था।
पीएम मोदी पर बरसे राज ठाकरे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment