Press "Enter" to skip to content

हाय-हाय गर्मी, नौतपा भी दिखाएंगे अपना असर

शिवपुरी। गुरुवार को शहर में लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था। आज शुक्रवार से नौतपा प्रारंभ हो गए। इस बार नौपतों से पूर्व ही तापमान 45 डिग्री पहुँच गया जिससे लोग बेहाल रहे, वहीं आज से नौतपा प्रारंभ होने के बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों का जीवन गर्मी से और बेहाल होने वाला है। हालात  यह बन रहे हैं दिन के समय मुख्य मार्गों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं क्योंकि धूप शरीर पर ऐेसे छुबती है जैसे आग के आगे बैठे हों। पहले दिन सूर्य देवता के उदय के साथ ही गर्मी का पारा चढऩा शुरू हो गया। उधर तेज गर्मी के बीच कई इलाकों में बिजली गुल रही जिससे लोग पसीना-पसीना होते देखे गए और जरूरी काम भी प्रभावित हुए। 
सावधनी बरते की दी सलाह
लोगों को अब 9 दिनों तक न तो दिन में चैन मिलना है और न रात में। इन नौतपों से बचने के लिए सावधानी बरतने की हिदायद चिकित्सक दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार जरा सी लापरवाही से लू का शिकार हो सकते हैं। इसलिए चिकित्सकों ने बताया कि खाली पेट घर से न निकले और पानी का सेवन लगातार करते रहें। साथ ही तेलयुक्त खाने से परहेज करें और बासी भोजन का सेवन न करें। अगर यह सावधानी बरती गई तो नौतपों में पडऩे वाली गर्मी का सामना आसानी से किया जा सकेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!