Press "Enter" to skip to content

ओबीसी अधिकार रथ यात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत, ओबीसी के हकों को लेकर निकाली जा रही है यात्रा

शिवपुरी-पिछड़ा वर्ग सुमदाय के हकों की माँग को लेकर प्रदेश भर में निकाली जा रही ओबीसी अधिकार रथ यात्रा गत दिवस शिवपुरी पहुंची। शिवपुरी पहुंचने पर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा शिवपुरी द्वारा इस रथ यात्रा में आए हुए ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया तथा रथ यात्रा के साथ एक बाइक रैली भी शहर में निकाली गई।

रथ यात्रा में आए ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ओबीसी वर्ग को तमिलनाडू की तर्ज पर म.प्र. में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए जो कि 14 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि हमारी जो अन्य मांगें हैं उनमें मण्डल-महाजन कमीशन की अनुशंसाओं को लागू किया जाना, संख्या के अनुपात पर विधानसभा और लोकसभा सीटों का आरक्षण ओबीसी को दिया जाना, ओबीसी आरक्षण में क्रीमिलेयर को समाप्त किए जाए, केन्द्र और राज्य सरकार में ओबीसी के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए आदि मांगें शामिल हैं। इस ओबीसी अधिकार रथ यात्रा का शिवपुरी पहुंचने पर ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश धाकड़, संयोजक अखिलेश महादुले, उपाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल, महिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, इंजी गजेन्द्र किरार राष्ट्रीय सचिव, युवा अध्यक्ष नीरज पाल, रामजीलाल कुशवाह, बैजनाथ कुशवाह एडव्होकेट, मानसिंह कुशवाह, मोहन सिंह बघेल, शिवचरण पाल, एडव्होकेट, प्रकाश रावत, होतम सिंह बघेल, प्रकाश पाल, सतीश वर्मा, दिनेश बघेल आदि ने स्वागत किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!