
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में ग्राम भैंसाना विद्युत सब स्टेशन में बिजली कर्मचारी नरेंद्र पाल पुत्र कमरलाल पाल निवासी आजाद नगर मनियर शिवपुरी के साथ गाली गलौच, मारपीट करने जान से मारने की धमकी देेने और शासकीय रजिस्टर को फाडऩे के आरोपी में पुलिस ने आरोपी भोला रावत, चंदन रावत, विजय रावत निवासी पहाड़ी बसई के विरूद्ध भादवि की धारा 332, 353, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि आरोपीगण विद्युत सब स्टेशन में बिजली न होने की शिकायत करने गए थे इसी बात पर वह इतने उत्तेजित हो गए कि उन्होंने फरियादी नरेंद्र पाल के साथ पहले गाली गलौच की और फिर उसे जमकर पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां रखा हुआ रजिस्टर फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।






Be First to Comment