Press "Enter" to skip to content

मंगलम संचालक डॉ. अजय खेमरिया सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष तो वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम. इंदौरिया, रंजीत गुप्ता सदस्य नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम. इंदौरिया, रंजीत गुप्ता सदस्य नियुक्त

शिवपुरी। मंगलम के संचालक और नागरिक बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय खेमरिया को मप्र शासन ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार आलोक इंदौरिया, वरिष्ठ पत्रकार रंजीत गुप्ता, श्रीमती सरला प्रहलाद भारती, अनुज दुबे को भी इस समिति में सदस्य नामित किया गया है। इस वर्ष जनवरी में शासन ने इस समिति और जेजेबी बोर्ड के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किये थे और फरवरी में इसके लिये भोपाल में आवेदकों से साक्षात्कार लिये गए थे। जिसके क्रम में गत रोज शासन ने समिति के चयनित सदस्यों की अधिसूचना जारी कर दी है। ये समिति बाल सरंक्षण अधिनियम 2015 के तहत 0 से 18 साल तक के बालकों के सरंक्षण एवं पुनर्वास का काम करती है। अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन पर पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, विपिन शुक्ला, संजय बेचैन सेमुअल दास, ब्रजेश तोमर, वीरेंद्र भूले, अजय सक्सेना, अनुपम शुक्ला, दशरथ परिहार, उमेश भारद्वाज, सत्यम पाठक मनोज भार्गव, रिंकू जैन, तपन अरोरा, देवू समाधिया, वीरेन्द्र (वीरू) चौधरी, राजकुमार शर्मा, राजू यादव, रोहित मिश्रा, सोनू गोयल, विकास दण्डौतिया, नेपाल पाल, केदार सिंह गोलिया, लालू शर्मा, वीरेंद्र राठौर, पूनम पुरोहित सहित सभी पत्रकारों ने बधाई दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!