Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केन्द्र सरकार द्वारा श्रमिक संगठनों से विचार किए बिना एक तरफा लिए जा रहे अनियंत्रित निजीकरण एवं विनिवेश के विरूद्ध विरोध में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को बीएमएस के विभाग प्रमुख रमेश शिवहरे ने ज्ञापन सौंपा गया 
प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि सरकारी उपक्रमों के निजीकरण एवं विनिवेश को तत्काल रोका जाए, रेल्वे व डिफेन्स, ऑर्डिनेंश फैक्टी बोर्ड के कापोरिटिजशन करना बंद हो, कोयला सेक्टर का व्यवसायीकरण बंद हो, डिफेन्स जैसे स्टे्टे्रजिक सेक्टर में एफ डी आई को रोका जाए , श्रमिक विरोधी कानून तुरंत वापिस हो, रिफॉर्म पैकेज देश हित के खिलाफ है उसे रोका जाए  इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ की अनुषांगिक संगठनों में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, मुकेश आचार्य, बीएमएस जिलाध्यक्ष हरीश चौबे, सतीश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र शर्मा, रिपूदमन सिंह भदौरिया, रामहेत शर्मा, युसुफ अयाज, विजय पाठक, हरभजन कौर, अजय श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!