
शिवपुरी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिलाधीश के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में स्थानीय भुजरियाताल पर श्रमदान किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के लगभग 150 युवाओं ने भुजरिया ताल पर उपस्थित होकर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक गहरीकरण हेतु श्रमदान किया गया। वहीं पतांजलि, गायत्री परिवार ने भी इस अवसर श्रमदान में भाग लिया। नेयुव के जिला युवा समन्वयक विनोद चतुर्वेदी ने युवाओं से कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2019 तक स्वच्छभारत के निर्माण में सहयोग करें उन्होने कहा कि देश में युवा ही जनजागृति लाकर इस स्वच्छता अभियान का सफलता की ओर ले जा सकते है श्री चतुर्वेदी ने आगे बताया कि भारत सरकार युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोडने हेतु 1 मई से 31 जुलाई तक स्वच्छ भारत समर इन्टर्नशिप कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों के लिये जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पुरूस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित करने का प्रयास कर रही है। इसके लिये युवा दिनांक 15 मई तक भारत सरकार की साइड ीजजचरूध्ध्ेइेपण्उलहवअण्पद पर रजिस्ट्रेषन करायें। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के धर्मेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि जनअभियान परिषद भुजरियाताल का गहरीकरण में श्रमदान कार्यक्रम दिनांक 1 मई से 14 मई तक संचालित किया गया है जिसमें जिले की सामाजिक संस्थाओं व शासकीय विभागों के लोगों ने भाग लिया है । वहीं नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल राजेन्द्र विजयवर्गीय द्वारा भी अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रमदान कार्यक्रम में मनोज गौतम, दिनेश गोखे, नरेश मिश्रा सोनिका दांतरे,योगेश शाक्य,दाताराम जाटव , धर्मेन्द्र जाटव, अमरसिंहपाल, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा श्रीमती बबीता कुर्मी, मुकेश शाक्य,चन्दनसिंह धाकड जीतेन्द्र धाकड आदि ने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। गायत्री परिवार में डॉ. प्रमोद खरे, नरेश बंसल, अन्नू पाल, भारत स्वाभिमान मंच के रोहित यादव सहित उनके साथीगण उपस्थित थे।
Be First to Comment