शिवपुरी। भाजपा कार्यालय पर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता व जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, राज्यमंत्री राजू बाथम, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के आतिथ्य में रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुशील रघुवंशी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास का परिणाम है भाजपा विश्व की सबसे बड़े सदस्य संख्या की पार्टी है। बैठक में संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसका परिणाम कार्यकर्ता की मेहनत पर निर्भर होता है वह ही मतदाता को मतदान केंद तक पहुचाता है। इस बैठक में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, माखनलाल राठौर, जगराम यादव,राजकुमार खटीक,नवाबसिंह कुशवाह,जंडेल गुर्जर, डॉ अरविंद बेडर, रामस्वरूप रिझारी,जगदीश रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टैग: shivpuri



