Press "Enter" to skip to content

पीने के पानी में एक्सपायरी दवाएं फेंककर शहरवासियों की जिन्दगी से खिलवाड़

जाधव सागर के पुल में फेंकी एक ट्रक दवाएँ

शिवपुरी। पहले से जाँचकर्ताओं द्वारा शिवपुरी के पानी को पीने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है, लेकिन मजबूरी में शिवपुरीवासी इस दूषित जल को पीने के लिए मजबूर बने हुए हैं, लेकिन ऐसे में कुछ तथाकथित दवाओं के बड़ेे व्यापारियों द्वारा शहरवासियों की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ अज्ञात व्यापारियों द्वारा जिस जाधव सागर से फिल्टर होकर शहर में पानी की सप्लाई की जाती है उसी जाधव सागर के पुल में करीब एक ट्रक एक्सपायरी दवाओं को फेंक दिया गया है जिससे यह पानी जहरीला हो रहा है और इस पानी के सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एक्सपायरी दवाओं को नष्ट करने की एक विधि होती है, लेकिन नियम कायदों को ताक पर रखकर चलने वाले कुछ तथाकथित दवा विक्रेताओं द्वारा रात के अंधेरे में चोरी छुपे दवाओं को सीधे इस तरह से ठिकाने लगाकर अपना काम निकाल लिया जाता है, लेकिन इसका खामियाजा शहर की अनजान जनता भुगतने को मजबूर है। खासबात बात यह है कि जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग इस सबसे अनजान बना हुआ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!