Press "Enter" to skip to content

किसान बचाओ एवं युवा आक्रोश यात्रा को मिल रहा किसानों का भरपूर समर्थन

शिवपुरी -पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी के लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर  जिला कांग्रेस के तत्वाधान में पोहरी विधानसभा में किसान बचाओ एवं युवा आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है ।इस किसान बचाओ यात्रा को जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष  श्री वैजनाथ सिंह यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय से समस्त कांग्रेसियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रबाना किया । इस किसान बचाओ रथ यात्रा के आयोजक पोहरी के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला है सह आयोजक बरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बृज किशोर त्रिवेदी एवं अखिल शर्मा है । रथ यात्रा के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव एवं सह संयोजक पवन गुप्ता ( बैराड़ ) एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत उर्फ़ छोटू रावत भदेरा है ।
यह रथ यात्रा दिनांक 16मई से शुरू होकर दिनांक 25 मई तक निकाली जाएगी । इस रथ यात्रा में कांग्रेस के नेतागण भाजपा सरकार की किसान विरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों को किसानों को बताते है , साथ ही साथ किसानों की जो प्रमुख समस्याएं हैं जैसे कि उनकी फसल का उचित मूल्य न मिलना , सूखे से बर्बाद हुई फसल का सही मुआवजा न मिलना, पेयजल की व्यवस्था न होना ,किसानों द्वारा आत्महत्त्या करना इन समस्याओं पर भी सभी कांग्रेसी नेता किसानों से चर्चा करते है और इस किसान विरोधी और युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंखने की अपील करते है जिसका समस्त ग्रामबासी   पुरजोर समर्थन करते है और भाजपा को इस बार वोट न देने की कसम खाते हैं।  इस किसान बचाओ रथ यात्रा में हरिबल्लभ शुक्ला के अलावा उनके साथ ब्रजकिशोर त्रिवेदी , अखिल शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव आलोक शुक्ला किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत , पवन गुप्ता नीरज गुप्ता पार्षद अमन सिद्दीकी नवलेश शर्मा , मनोज नामदेव , डॉ शिवकुमार पाठक , डॉ प्रदीप भारद्वाज , दामोदर अवस्थी , रामस्वरूप उदैया जी , राधाबल्लभ शर्मा ,देवेंद्र शर्मा आदि लोग साथ चल रहे है ।
विगत तीन दिनों में यह किसान बचाओ यात्रा बेरवावड़ी, पचीपुरा , अमरौदा , सांपरवाड़ा , नदौरा एनपुरा , देवरिकला , रजौआ, धीगपुर , गोबरा , गोंदरी, रूपापुरा , ठगोसा, ककरई,  सड़ बैहरदा, दरगंवा , बहवलपुर , देवपुरा  बीलपुरा  बलरामपुर , रैयन , नारायणपुरा , सतनवाड़ा , जरिया  जौराई , आनंदपुर , नाहरगढ़ा  कैमई , धूम , सुमेढ़ ,गाजीगढ़  ,धौरिया आदि ग्रामों का दौरा कर चुकी है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!