Press "Enter" to skip to content

पोहरी के सरपंच-पंच सम्मेलन में ही दलित महिला सरपंच की उपेक्षा

बैनर में नहीं लगाया दलित महिला का फोटो, कई उपेक्षा का दंश झेल चुकी हैं महिला सरपंच

शिवपुरी। पोहरी में आज अंत्योदय मेले व सरपंच -पंच सम्मेलन का आयोजन कृष्ण गंज पंचायत के अंतर्गत महाविद्यालय मैदान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे। कार्यक्रम में सरपंच-पंच सम्मेलन के साथ विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया अंत्योदय व सरपंच -पंच सम्मेलन के बैनर पर स्थानीय कृष्ण गंज की दलित महिला सरपंच की प्रशासन के उपेक्षा की है महिला सरपंच रामकली सिठेले व सरपच पुत्र ने प्रशासन पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कह डाली। महिला सरपंच का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी उपेक्षा की गई है जबकि कलेक्टर तरुण राठी ने इस मामले पर बोलने से मना कर दिया है।

सीईओ की सफाई पेश

जब इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोहरी अनिल तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, बैनर ऊपर से फाइनल होते है महिला सरपंच की कहीं भी उपेक्षा नहीं की गई।

हम दलित हैं इसलिए बनते हैं उपेक्षा के शिकार

कृष्णगंज पंचायत के सरपंच पप्पू सिठेले ने पोहरी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा से हमारी उपेक्षा पोहरी प्रशासन द्वारा की जा रही है हम दलित होने के कारण प्रशासन हर बार ऐसा ही किया जाता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!