नशे की हालत में ट्रक चालक ने युवक की लगाई लोहे की छड़ से धुनाई हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं नहीं मिला कोई भी डॉक्टर मौजूद

खनियाधाना :– खनियाधाना मैं चल रहे  शिवरात्रि के पावन पर्व पर सीतापाठा मेले में एक ट्रक चालक ने उस वक्त युवक की ट्रक से उतर कर युवक की लोहे की छड़ से धुनाई लगा दी जब ट्रक शिव जी की बारात में पीछे पीछे ट्रक जा रहा था तभी ट्रक चालक नशे में ट्रक को चला रहा था और ट्रक चालक ने नशे में ट्रक से उतर कर युवक नवीन की लोहे के छड़ से धुनाई लगा दी जिससे युवक मौके पर ही घायल हो गया मौजूद जनसमूह में बताया कि ट्रक चालक बारात के पीछे पीछे चल रहा था और ट्रक चालक बुरी तरह से नशे में धुत था और ट्रक चालक ने 3 किलोमीटर लंबी बारात में करीब 15 से 20 व्यक्ति ब महिलाएं दुर्घटना होने से बची पर  आखिर कर  ट्रक चालक  ने  युवक को अपनी नशे के आगोश में  ले लिया और ट्रक चालक ने नीचे उतर कर  युवक  नवीन को  बुरी तरह से  लोहे की छड़ से  पीट-पीट कर  जख्मी कर दिया  और  ट्रक चालक  ट्रक लेकर मौके से  फरार हो गया  बताया जा रहा है कि  पुलिस ने  ट्रक चालक व  ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है  पर  मुख्य बात तो खनियाधाना के प्रशासन की है  कि खनियाधाना नगर का यह सबसे बड़ा मेला लगता है जिसमें ना तो कोई पुलिस व्यवस्था दिखाई दी ना ही कोई अन्य व्यवस्था जबकि आज मेले में नायब तहसीलदार मालवीय व उनकी टीम को पुलिस का काम करते देखा गया और पुलिस डायल 100 में आराम फरमाते हुए और खिलखिलाते हुए देखा पर पुलिस को इस मेले में इतना तक नहीं देखा कि मेले में भीड़ भाड़ है और जब युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना लाया गया तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला इतना तक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चारों तरफ अंधेरा लगा था और यहां देखने वाला कोई नहीं था लोगों ने मानवता दिखाई और पर्सनल गाड़ी बुलाकर घायल युवक को जिला चिकित्सालय शिवपुरी ले जा रहे थे तब तक जननी एक्सप्रेस आई तो जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस से घायल युवक को जिला चिकित्सालय शिवपुरी भेजा क्या पता खनियाधाना में प्रशासन क्यों इतनी लापरवाही करता नजारा आ रहा है और आए दिन ऐसे कई हादसे होते रहते हैं और इस खनियाधाना प्रशासन लापरवाह बना रहता है समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनलों के माध्यम से कई बार जिले के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया फिर भी जिले के आला अधिकारी खनियाधाना की ओर ब खनियाधाना की प्रशासनिक व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं देते मुख्य बात तो यह है कि खनियाधाना पूरे शासकीय कार्यालय प्रभारियों के भरोसे हैं खनियाधाना में केवल दो ही शासकीय कार्यालय ऐसे हैं जिनमें फुल फ्रेश अधिकारी हैं इन में से एक नगर परिषद और दूसरा विद्युत विभाग है बाकी के सब प्रभारियों के भरोसे हैं खनियाधाना प्रभारियों के भरोसे पूरी तरह से हो चुका है और खनियाधाना की पुलिस व्यवस्था भी ध्वस्त नजर आ रही है और एक और खनियाधाना की स्वास्थ्य व्यवस्था भी चारों ओर से चरमरा गई है अब तो खनियाधाना की  प्रशासनिक व्यवस्था चारों खाने चित्त नजर आने लगी है