बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो भैंसों की जान

file photo

मामला ग्राम धामनटूक का
शिवपुरी। बदरवास तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम धामनटूक में एक बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गाँव में पिछले तीन से चार माह से बिजली के तार टूटकर जमीन पर पड़े हुए थे जिसकी शिकायत गाँव वालों ने कई बार विभाग के लाइनमैन और विभाग में की जा चुकी थी, लेकिन विभाग था कि सुध लेने को तैयार ही नहीं था। इन तारों से कई लोगों को बिजली के झटके भी लग चुके हैं। हद तो तब हो गई जब दो बेजुवान भैंसों ने इन तारों की चपेट में आकर अपनी जान गवाँ दी। यह भैंसें गाँव के बलवीर धाकड़ की थी। जब विभाग के सुपरवाइजर से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।
इनका कहना है
चार महीने से बिजली का तार टूटा हुआ नीचे डला हुआ है, मेरे यहां करंट लग चुका है और मेरे भाई के यहां भी करंट लग चुका है। बिजली विभाग में भी इसकी सूचना दी, साथ ही लाइनमैन को भी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लाइनमैन कल की आने की कह रहा था उससे पहले ही हमारी दो भैंसों की मौत हो चुकी है।

हेमराज, धामनटूक

मेरे संज्ञान में कोई सूचना नहीं है। आपके द्वारा सूचना मिलने पर मैंने लाइनमैन भेजा है। धामनटू, ऊमरी, बामौर, सेसईखुर्द की लाइन बंद है। लाइन बंद है अगर लाइन चालू होती है तो फीडर पर फाल्ट आता। जब कोई बताएगा नहीं तब मुझे कैसे पता चलेगा। लाइन में करंट कैसे पहुंचा इसकी जाँच कराई जाएगी।

सुपरवाइजर