कार से कुचलकर आदिवासी बालिका की मौत, गाड़ी लेकर चालक भागा

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में कल शाम भानगढ़ में बंटी तोमर होटल के सामने कार से कुचलने से  एक आदिवासी बालिका की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे 12 वर्षीय मृतिका रेखा पुत्री मानसिंह जब सड़क पार कर रही थी तो तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी श्रीमति गौनाबाई पत्नि गणेश आदिवासी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है। 


संबंधित खबरें